back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Politics: शरद पवार की पार्टी को मिला नया नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’

NCP Political Crisis: चुनाव आयोग ने शरद पवार के गुट को ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’ नाम देने का निर्णय लिया है। फिलहाल अभी आयोग ने चुनाव चिन्ह के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।

मुंबई, (हि.स.)। चुनाव आयोग ने गुरुवार को वरिष्ठ नेता शरद पवार की पार्टी का नया नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’ तय किया है। शरद पवार के समर्थकों ने चुनाव की ओर दिए गए नए नाम पर खुशी जताई है। हालांकि, यह नाम 27 फरवरी तक अर्थात राज्यसभा चुनाव तक ही अधिकृत रहेगा।

शरद पवार के गुट को ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’ नाम मिला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में दो फाड़ हो जाने के बाद बुधवार को चुनाव आयोग ने असली राकांपा और चुनाव चिन्ह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को नए नाम और चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन देने को कहा था। इसके बाद शरद पवार गुट की ओर से ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार’ सहित चार नाम दिए गए थे। इनमें से चुनाव आयोग ने शरद पवार के गुट को ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार’ नाम देने का निर्णय लिया है। साथ ही शरद पवार गुट की ओर से चुनाव चिन्ह के लिए बरगद, उगता सूरज सहित चार नाम दिए गए हैं लेकिन अभी तक आयोग ने चुनाव चिन्ह के बारे में निर्णय नहीं लिया है।

अजीत पवार गुट ने चुनाव चिन्ह मिलते पर खुशी व्यक्त की

इस बीच आज मुंबई में अजीत पवार के समर्थकों ने राकांपा पार्टी और चुनाव चिन्ह मिलते पर खुशी व्यक्त की है। शरद पवार गुट के जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह कुछ भी हो, आम जनता जानती है कि असली राकांपा शरद पवार की ही है। इसलिए आगामी चुनाव में जनता शरद पवार के साथ ही रहेगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sunetra Pawar के पास कितनी संपत्ति? बैंक खातों में 10 करोड़ से ज्यादा, शेयर-बॉन्ड और सोना-हीरा समेत करोड़ों की संपत्ति का हलफनामे में हुआ...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपने चुनावी...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵