back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra News: पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, शिवसेना में शोक की लहर

Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का 86 वर्ष में मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी का गंभीर रुप से लंबे समय से चल रही बिमारी से निधन हो गया है। आज सुबह मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मृत्यु से महाराष्ट्र में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

सूत्रों के मुताबिक, मनोहर जोशी को 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से पीडी हिंदुजा अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया। आज सुबह 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया और दुनिया से अलविदा लिया। इससे पहले भी मई 2023 में उन्हें ब्रेन हैमरेज की शिकायत होने से पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनोहर जोशी के निधन का शोक जताया है। उन्होंने ‘X’ पर मराठी में ट्वीट कर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- “महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था। महाराष्ट्र के राजनीतिक-सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में उनका योगदान कभी नहीं भूला जाएगा। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

सीएम एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पूर्व सीएम के निधन का शोक जताया और ‘X’ पर मराठी में ट्वीट कर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- “महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी सर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। एक अनुशासित और दृढ़ नेतृत्व, जिसकी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के प्रति गहरी निष्ठा थी और उन्होंने जिस महाराष्ट्र की कल्पना की थी, उसके निर्माण में पूरे दिल से योगदान दिया।”

ऐसा रहा राजनीतिक सफर

शिवसेना के निर्माता बाला साहेब ठाकरे के नेतृत्व में मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे। इसके बाद 2002 से 2004 तक वे लोकसभा सांसद रहे इस बीच केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे लोकसभा के सांसद बने।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...