back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Davos: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावोस में पहले दिन किया 70 हजार करोड़ का MoU

Mumbai News: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्विटजरलैंड स्थित दावोस में मैग्नेटिक महाराष्ट्र के अत्याधुनिक हॉल में 70 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

मुंबई, (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्विटजरलैंड स्थित दावोस में मैग्नेटिक महाराष्ट्र के अत्याधुनिक हॉल में 70 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये। महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के निवेश पर भी समझौता हुआ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रमुख सिद्धार्थ जैन से चर्चा की

दावोस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योग मंत्री उदय सामंत की मौजूदगी में आईनॉक्स एयर प्रोडक्शन के साथ 25 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कंपनी के प्रमुख सिद्धार्थ जैन से चर्चा की। अमेरिका की प्रमुख औद्योगिक गैस उत्पादक कंपनी आईनॉक्स महाराष्ट्र में हरित हाइड्रोजन परियोजना स्थापित करना चाहती है। इस संदर्भ में जैन ने मुख्यमंत्री से महाराष्ट्र में हरित हाइड्रोजन और अमोनिया परियोजनाएं शुरू करने के बारे में भी चर्चा की।

बीसी जिंदल के साथ आज 41 हजार करोड़ के एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये

सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक बीसी जिंदल के साथ आज 41 हजार करोड़ के एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये। इससे महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण के क्षेत्र में 5000 नौकरियां पैदा होंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के लिए 4000 करोड़ रुपये का अनुबंध, महाप्रीत और अमेरिका प्रेडिक्शन ने महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने के लिए 4000 करोड़ रुपये के निवेश पर हस्ताक्षर किए गए।

यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला प्रोजेक्ट है

यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला प्रोजेक्ट है। एमओयू पर हस्ताक्षर के समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्योग मंत्री उदय सामंत, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव भूषण गगरानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ब्रिजेश सिंह, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले, एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विपिन शर्मा उपस्थित थे। यह मुंबई के लिए मुख्यमंत्री की ओर से एक बड़ी सौगात है। इससे देश की राजधानी को बड़ा फायदा होगा। समय के साथ चलना बहुत जरूरी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...