back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Milind Deora ने कांग्रेस से बनाई दूरी, INC को बताया घुटन और जहरीली पार्टी , कांग्रेस ने किया पलटवार

Milind Deora on Congress: मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की पार्टी अब पहले जैसे नही रही। पार्टी में मेरा दम घुटता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़ शिवसेना (शिंदे गट) का हाथ थाम लिया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ठीक पहले मिलिंद देवड़ा ने अपना एक अलग राजनीतिक रास्ता चुन लिया है। इस बीच मिलिंद देवड़ा ने अपने आप को कांग्रेस से अलग करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वो विकास के रास्ते पर चलते हुए महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना चाहते हैं। वहीं वह अब कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नहीं अपना सकते है। एक प्राइवेट टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के पीछे की अन्य वजह भी बताई। उन्होंने कहा कांग्रेस की राजनीतिक घुटन भरी है। और जहरीली भी लगने लगी है। मिलिंद देवड़ा ने कहा कि जिसने 30 साल पहले आर्थिक सुधारो की शुरुआत की थी। वह अब एक ऐसी पार्टी बन गई है। जो उद्योगपतियों व्यापारियों को सिर्फ गाली दे रही है। और व्यापारियों को देश विरोधी बता रही है।

मिलिंद पीएम मोदी की कर चुके हैं तारीफ

पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को लेकर कई बार तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा आज दस साल में पीएम मोदी के रहते एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ। विदेश नीति सबसे अच्छे स्तर पर है। इसके साथ ही मिलिंद देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ एक ही काम बचा है। वह भी सिर्फ पीएम मोदी पर निशाना साधना। साल 1991 के सुधार लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कभी भी उद्योगपतियों का नाम नहीं लिया और ना ही उन पर हमला नहीं किया। मनमोहन सिंह ने संस्थानों पर सवाल उठाए। लेकिन उन्होंने कभी निजी तौर पर व्यापारियों पर हमला नहीं किया। वहीं पार्टी जो देश को आगे ले जाने में सुझाव देती थी। आज वही पार्टी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वही करते हैं और उसका विरोध करने पर केंद्रित रहती है। ये पार्टी अब जहरीली बन गई है।

कांग्रेस ने मिलिंद पर क्या कहा

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा पर कांग्रेस ने मिलिंद देवड़ा को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी की कठपुतली तक बता डाला। काग्रेस नेता जयराम रमेश ने मिलिंद के इस्तीफे का जवाब देते हुए कहा कि एक मिलिंद जाता है तो लाखों मिलिंद आते हैं। जो कांग्रेस के संगठन और विचारधारा में विश्वास रखते हैं। वही कांग्रेस के असली कार्यकर्ता होते है। कांग्रेस नेता ने मिलिंद देवड़ा को भाजपा की कठपुतली बताया। उन्होंने कहा हमारी राजनीति स्पष्ट है कि हम जनता के साथ खड़े हैं और उद्योगपति जनता को लूट रहे हैं हम यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...