back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लड़की के टुकड़े करने वाले मनोज साने का दावा, खुद को बताया HIV पॉजिटिव; कहा- नहीं बनाए कभी शारीरिक संबंध

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मीरा रोड पर रहने वाले 56 वर्षीय मनोज साने ने 32 वर्षीय लिव -इन -पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क/हिन्दुस्थान समाचार। मुंबई के मीरा रोड पर रहने वाली एक महिला की लिव-इन रिलेशनशिप में हुई हत्या मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद एचआईवी (HIV) ग्रसित है। सरस्वती मेरे बेटी जैसी थी, कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाया।

कभी नहीं बनाए शरीरिक संबंध

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मीरा रोड पर रहने वाले 56 वर्षीय मनोज साने ने 32 वर्षीय लिव -इन -पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी मनोज साने को 16 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मनोज साने ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि, ‘सरस्वती मेरी बेटी जैसी थी। मैंने उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। सरस्वती ने 3 जून को आत्महत्या कर ली थी। मैंने इस डर से उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की कि पुलिस मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर मुझे गिरफ्तार कर लेगी।’ पूछताछ में आरोपी ने यह भी दावा किया कि, ‘मुझे 2008 में पता चला कि मैं एचआईवी पॉजिटिव हूं। तब से मैं दवा कर रहा हूं।’

आरोपी ने लड़की के शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाकर खिलाया कुत्तों को

उल्लेखनीय है कि मीरा रोड इलाके के गीतानगर में स्थित फ्लैट से दुर्गंध आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा था और वहां से तीन बाल्टियों में सरस्वती के शव के टुकड़े बरामद किए थे। आरोपी ने सरस्वती के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद आरोपी ने इन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाकर कुत्तों को खिलाया था। पुलिस ने बेडरूम और किचन में बाल्टियों, टब, कूकर और अन्य बर्तनों में भी शव के टुकड़े मिले थे। इस मामले की छानबीन जारी है।

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.raftaar.in पर जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...