नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 2024 में आयोजित कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 बजे के देख सकेंगे। कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी।
कब जारी होगा रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसके बाद 1 बजे वेबसाइट का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, जिससे परीक्षार्थी इंटरनेट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को mahresult.nic.in पर विजिट करना होगा।
पिछले साल कितना रहा हर स्ट्रीम का रिजल्ट
साल 2023 में 12वीं का रिजल्ट 91.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जबकि साल 2022 में यह 94.22 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पिछले साल सांइस स्ट्रीम में 96.09 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.42 प्रतिशत और आर्ट्स में 84.05 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया था।
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर जानें अपना रिजल्ट
पिछले साल किसने मारी बाजी
साल 2023 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले 14,16,371 छात्रों में से 12,92,468 पास हुए, जिससे 91.25 प्रतिशत रिजल्ट बना। दिलचस्प बात यह है कि लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए 93.73 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया, जबकि लड़कों का रिजल्ट 89.14 प्रतिशत था।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in विजिट करें।
-इसके बाद वेबसाइट पर मांगे गए अपने क्रेडेंशियल फिल करें और सब्मिट करें।
-इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखेगा।
-अब चाहें तो इसे सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल
वेबसाइट पर स्कोरकार्ड चेक करते समय अपना रोल नंबर या सीट नंबर, अपना नाम, विषय, विषय कोड और उसके अंक और ही टोटल प्राप्त किए अंक व पास/फेल का चिह्न अपने स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें। किसी भी तरह की गलती होने पर फौरन बोर्ड से संपर्क करें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




