back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra: भाजपा नेता किरीट सौमेया का अश्लील वीडियो आया सामने, पूर्व सांसद ने कहा ‘यह मेरा नहीं’

Kirit Somaiya MMS Leaked: महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद किरीट सोमैया का एक आपत्तिजनक वीडियो महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Kirit Somaiya MMS: महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद किरीट सोमैया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल उनका एक आपत्तिजनक वीडियो महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। किरीट सोमैया ने इस बीच वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिख जांच की मांग की है।

क्या है पूरा ममला?

दरअसल, महाराष्ट्र के एक मराठी न्यूज चैनल ने अपने चैनल पर किरीट सोमैया का एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करते हुए दावा किया कि इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वो किरीट सोमैया है। चैनल का दावा है कि इस MMS में किरीट सोमैया दिख रही महिला के साथ दुर्व्यहार किया है। चैनल ने सोमवार शाम को यह वीडियो शेयर कर यह दावा किया था।

किरीट सोमैया ने देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र

फ़िलहाल इस मुद्दे पर किरीट सोमैया ने अपना पक्ष रखा है। किरीट सोमैया ने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने किसी भी महिला का शोषण नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक न्यूज चैनल पर मेरी एक वीडियो क्लिप दिखाई गई। जिसमे दावा किया जा रहा है कि मैंने कई महिलाओं को परेशान किया है। ये भी कहा जा रहा है कि ऐसे कई और वीडियो क्लिप भी मौजूद हैं और मेरे खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। मैंने कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया। मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। उनकी प्रमाणिकता की जांच होनी चाहिए।

कौन हैं किरीट सोमैया ?

किरीट सोमैया भारतीय जनता पार्टी के एक चर्चित नेता हैं। वे भाजपा के टिकट पर महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक व दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। भाजपा द्वारा बनाई गई घोटाला पर्दाफाश समिति के वें राष्ट्रीय संयोजक हैं। उन्होंने अनेक घपले घोटाले खोलकर अनेकों बार राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा किया है। वे पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। आपको बता दें किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के कई नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग में शिकायत की है। अब तक उन्होंने बीजेपी के विरोधी पार्टी नेताओं पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत से कई नेता राजनीतिक रूप से मुसीबत में पड़ गए हैं। किरीट सोमैया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आक्रामक रुख अपनाया है। हालांकि इस वीडियो के बाद किरीट सोमैया अब खुद मुसीबत से दो चार होते नज़र आ रहे है। किरीट सोमैया 69 वर्ष के हैं।

Maharashtra Cabinet Portfolio: महाराष्ट्र मंत्रालय बंटवारे में BJP और शिंदे के खाते से गए कितने मंत्रालय

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...