back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pune Car Accident: ‘होश में था नाबालिग’.. बल्ड रिपोर्ट की कोई जरूरत नहीं, बोले पुलिस कमिश्नर

पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने साफ लफ्जों में कहा कि ब्लड रिपोर्ट पुणे पुलिस के लिए जांच में इतने मायने नहीं रखती। लेकिन पहले पुलिस बल्ड रिपोर्ट की मांग कर रही थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे में नाबालिग द्वारा हुए एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नया एंगल सामने आ रहा है। जहां पहले कहा जा रहा था कि एक्सीडेंट नाबालिग से हुआ है, वहीं नाबालिग ने दावा किया कि एक्सीडेंट के समय कार को ड्राइवर चला रहा था। मामले में पुणे आरटीओ ने नोटिस जारी कर पूछा है कि टेम्पोरेरी नंबर प्लेट के साथ चल रही गाड़ी को एक्सीडेंट के बाद जब्त क्यों नहीं किया गया। पुलिस भी सीसीटीवी की फुटेड खंगाल सभी सबूत जुटाने में लगी है। बता दें कि फिलहाल के लिए नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 5 जून तक ऑब्जर्वेशन में भेज दिया है। साथ ही आरोपी के पिता को हिरासत में लिया जा चुका है, जिस बार में आरोपी ने शराब पी, उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया जा चुका गया है।

पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप

जहां एक तरफ पुलिस सबूत जुटाने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर आरोप लग रहा है कि उनकी तरफ से नाबालिग आरोपी को बचाने की कोशिश हुई है। शुरुआती जांच के समय इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी नाबालिग आरोपी शराब का सेवन किया है या नहीं। इसलिए पुलिस बल्ड रिपोर्ट की तरफ बढ़ रही थी, तो वहीं पुणे पुलिस कमिश्नर बल्ड रिपोर्ट को लेकर कुछ और ही कह रहे हैं।

क्या बोले पुणे पुलिस कमिश्नर?

पहले पुलिस बल्ड रिपोर्ट की तरफ जोर दे रही थी। लेकिन पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने साफ लफ्जों में कहा कि ब्लड रिपोर्ट पुणे पुलिस के लिए जांच में इतने मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा है कि आरोपी पूरी तरह होश में था। साथ ही कहा कि आरोपी को इस बात का एहसास था कि अगर वो शराब पीकर गाड़ी चलाएगा तो लोगों की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा है कि मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए सभी सबूतों को जुटाया जा रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...