मुंबई, 06 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना संकट से निपटने के लिए कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है। ‘ब्रेक द चेन’ के तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में गरीबों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। बहुजन विकास आघाड़ी के जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ विष्णु घरत ने पालघर के उप जिलाधिकारी और जिला सप्लाई अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बोईसर, पालघर में शिव भोजन थाली योजना की जल्द शुरुआत करने की मांग की है। विश्वनाथ ने कहा कि पालघर और बोईसर-तारापुर के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रमिकों के साथ-साथ तृतीयपंथी रहते हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गये लॉकडाउन का सीधा असर इनकी रोजी-रोटी पर पड़ा है। ऐसे में वह भुखमरी की कगार पर खड़े हैं। शिव भोजन थाली योजना के शुरू होने पर इन्हें बड़ी राहत मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र




