मुंबई, 25 जून, (हि. स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के विस्तार के साथ कुछ और ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में मुंबई से लखनऊ, गोरखपुर, हावड़ा, पुणे से दरभंगा, लखनऊ, गोरखपुर, मंडुवाडीह एवं पुणे से लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। मुंबई और लखनऊ/गोरखपुर/हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन : 02107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन स्पेशल दिनांक 03.7.2021 से 30.10.2021 तक, 02108 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दिनांक 04.7.2021 से 31.10.2021 तक, 02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल दिनांक 01.7.2021 से 28.10.2021 तक, 02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दिनांक 02.7.2021 से 29.10.2021 तक, 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल दिनांक 08.7.221 से 28.10.2021 तक, 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दिनांक 10.7.2021 से 30.10.2021 तक, 02101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हावड़ा स्पेशल दिनांक 02.7.2021 से 30.10.2021 तक एवं 02102 हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दिनांक 04.7.2021 से 01.11.2021 तक विस्तारित की गई है। पुणे और दरभंगा/लखनऊ/गोरखपुर/मंडुवाडीह के बीच स्पेशल ट्रेन : 01033 पुणे-दरभंगा स्पेशल दिनांक 07.7.2021 से 27.10.2021 तक, 01034 दरभंगा-पुणे स्पेशल दिनांक 09.7.2021 से 29.10.2021 तक, 01407 पुणे-लखनऊ जंक्शन स्पेशल दिनांक 06.7.2021 से 26.10.2021 तक, 01408 लखनऊ जंक्शन-पुणे स्पेशल दिनांक 08.7.2021 से 28.10.2021 तक, 01115 पुणे-गोरखपुर स्पेशल दिनांक 08.7.2021 से 28.10.2021 तक, 01116 गोरखपुर-पुणे स्पेशल दिनांक 10.7.2021 से 30.10.2021 तक, 02135 पुणे-मंडुवाडीह स्पेशल दिनांक 05.7.2021 से 25.10.2021 तक एवं 02136 मंडुवाडीह-पुणे स्पेशल दिनांक 07.7.2021 से 27.10.2021 तक विस्तारित की गई है। पुणे और लखनऊ के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन : 02099 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल पुणे से दिनांक 06.7.2021 से 26.10.2021 तक प्रत्येक मंगलवार को 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार 02100 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल लखनऊ जंक्शन से दिनांक 07.7.2021 से 27.10.2021 तक प्रत्येक बुधवार को 16.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.45 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 1 वातानुकूलित 2-टियर, 4 वातानुकूलित 3-टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 6 द्वितीय श्रेणी सीटिंग की संरचना की गई है। स्पेशल ट्रेन 02099, 02107, 02165, 01079, 02101, 01033, 01407, 01115 और 02135 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 26.06.2021 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर प्रारंभ होगी। इन विशेष ट्रेनों की समय सारणी एवं हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप




