back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य रेल : मुंबई से पटना, रक्सौल विशेष ट्रेनों की सेवा में विस्तार

मुंबई, 24 मार्च, (हि. स.)। मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुंबई से पटना, रक्सौल विशेष ट्रेनों की सेवा में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इन विशेष ट्रेनों में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 03260 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई- पटना जंक्शन द्वि-साप्ताहिक (मंगलवार और शुक्रवार) सुपरफास्ट विशेष दिनांक 6.4.2021 से 2.7.2021 तक, 03259 पटना जंक्शन.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वि-साप्ताहिक (रविवार और बुधवार) सुपरफास्ट विशेष दिनांक 4.4.2021 से 30.6.2021 तक, 02546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रक्सौल साप्ताहिक (शनिवार) सुपरफास्ट विशेष दिनांक 3.4.2021 से 26.6.2021 तक, 02545 रक्सौल – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक (गुरुवार) सुपरफास्ट विशेष दिनांक 1.4.2021 से 24.6.2021 तक, 05548- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रक्सौल साप्ताहिक (बुधवार) 7.4.2021 से 30.6.2021 तक, 05547 रक्सौल – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक (सोमवार) विशेष दिनांक 5.4.2021 से 28.6.2021 तक, 05268- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रक्सौल साप्ताहिक (सोमवार) विशेष दिनांक 5.4.2021 से 28.6.2021 तक एवं 05267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक (शनिवार) विशेष ट्रेन दिनांक 3.4.2021 से 26.6.2021 तक विस्तारित की गई है। इन ट्रेनों के हॉल्ट और संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन नं.03260, 02546, 05548, 05268 की विस्तारित सेवा के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रोंऔर वेबसाइट www.irctc.co पर 25.3.2021 से आरंभ होगी। उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हॉल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵