back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीड़-बिलिंग घाटी को अगले साल तक मिलेगा देश का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल

धर्मशाला, 01 अप्रैल (हि.स.)। अगर सब ठीक रहा तो बीड़-बिलिंग घाटी में देश का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। दुनियाभर में पैराग्लाइडिंग विख्यात बीड़-बिलिंग घाटी में अगले साल मार्च तक देश का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय से करीब आठ करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस स्कूल के शुरू होने से देशभर से पैराग्लाइडिंग का शौक रखने वाले लोग यहां सरकारी दायरे में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले पाएंगे। गौर है कि अभी तक देश में कुछ स्थानों पर कुछ पैराग्लाइडर पायलट ही नए पायलटों को प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। ऐसे में इस स्कूल के शुरू होने से पैराग्लाइडिंग को सीखने का जुनून रखने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। लैंडिंग साइट से कुछ ही दूरी पर स्थित बीड़ में इस स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और अगले साल मार्च तक कार्य इसके पूरा होने की उम्मीद है। यहां प्रशिक्षण लेने वाले पायलटों को बाकायदा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बीड़ में नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल की घोषणा वर्ष 2015 में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के प्रयासों से हो पाई थी। उस समय यहां आयोजित देश के पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन पर पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां इस स्कूल को खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद जमीन के अधिग्रहण से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ ही कुछ समय पहले इस स्कूल का कार्य शुरू हुआ है। पैराग्लाइडिंग स्कूल के शुरू होने से यहां पैराग्लाइडिंग से जुड़े कई प्रशिक्षण कोर्स शुरू होंगे। पायलट सोलो व टेंडम पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण ले पाएंगे। इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग रेस्क्यू से जुड़े कई कोर्स भी शुरू होंगे। वर्तमान में प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स व माउंटेनियरिग से जुड़े कोर्स चल रहे हैं। इस स्कूल के शुरू होने से यहां जल, थल व हवा से जुड़ी रोमांचक खेलों के सारे कोर्स प्रदेश में उपलब्ध होंगे। उधर उपनिदेशक पर्यटन विभाग, धर्मशाला सुनयना शर्मा ने बताया कि बीड़-बिलिंग में स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि अगले साल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इस स्कूल में पैराग्लाइडिंग से जुड़े कई कोर्स शुरू किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵