गुना, 22 जून (हि.स.) । सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्था क्लीन हैल्थ एजुकेशन एंड अवेयर सोसाइटी राघौगढ़ के सदस्यों द्वारा योग किया गया। योग प्रशिक्षक शुभम शर्मा के प्रशिक्षण में प्रात: और शाम के समय अलग अलग शिफ्ट में युवा साथियों को योग कराया। जिसमें कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोमविलोम, ताड़ासन, वृक्षआसन, वीरभद्र आसन, शीर्षआसन, सर्वांगआसन, सूर्य नमस्कार आदि योगासनों का लाभ युवाओं को मिला। योगाभ्यास के बाद संस्था के सदस्यों द्वारा पार्क की साफ सफाई और शारीरिक शक्ति के खेल जैसे कबड्डी आदि खेलों का भी युवा साथियों ने लुत्फ उठाया। संस्था के सदस्य फारुख खान ने कहा कि योग को अपने दैनिक दिनचर्या में हर वर्ग को अपनाना चाहिए। वहीं कांग्रेस ब्लॉक आईटी सेल अध्यक्ष कुलदीप कश्यप ने कहा कि योग हमें वह ऊर्जा प्रदान करता है जिसे हम हजारों घंटे कार्य करके भी अर्जित नहीं कर सकते। इसी क्रम में मधुसूदन पंथी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए योग ही ऐसा साथन है, जिससे लोगों को आत्मबल और शारीरिक बल दोनों प्राप्त होते हैं। अंत में अतीक खान ने शपथ दिलाई कि हम लोग कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक और वेक्सिन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर टीम के सदस्य अरुण लखेरिया, सतीश लखेरिया, लखन वंशकर, फारुख खान, संजय मेर, कुलदीप कश्यप, शुभम शर्मा, नीरज मांझी, अतीक खान, मधुसूदन पंथी आदि संस्था के सदस्य और राघौगढ़ नगर के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक




