back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाॅकडाउन से भूखे मरने की स्थिति में है श्रमिक: इंटक

13/05/2021 मंदसौर 13 मई (हिस)। मंदसौर में लाॅकडाउन लगे को एक माह हो गया है लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा गरीब वर्ग, रोज कमाने रोज खाने वाले मजदूर वर्ग के लिए कोई विशेष योजना लागू नहीं की गई है। उक्त बात कहते हुए खूबचन्द शर्मा अध्यक्ष जिला इंटक, त्रिदेव पाटीदार उपाध्यक्ष जिला इंटक, गोपाल गुरु उपाध्यक्ष जिला इंटक, विक्रम विद्यार्थी उपाध्यक्ष जिला इंटक, वीरेन्द्र पण्डित महामंत्री जिला इंटक, सुरेन्द्र कुमावत अध्यक्ष जिला युवा इंटक ने आरोप लगाया कि तीन माह का राशन दिये जाने में भी अनेक विसंगतियां सामने आ रही है। इंटक नेताओं ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे गुजारा करने वाले लोगों से मप्र सरकार द्वारा तीन महीने का अनाज देने का झूठा दावा किया जा रहा है। हर सोसायटी में अलग – अलग तरीके से अनाज दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि कहीं एक माह तो कहीं दो माह का ही राशन दिया जा रहा है। तीन माह का राशन तो कहीं पर भी नहीं दिया जा रहा है। सभी ने बताया कि यह राशन भी गरीब खेतिहर, भवन निर्माण, उद्योगों में कार्य करने वाले श्रमिकों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और जिन्हें हो भी पा रहा है वे सिर्फ गेहूं से क्या करें, क्योंकि भोजन बनाने के लिए सब्जी, दाल, मसाले, तेल आदि की भी आवश्यकता होती है। मन्दसौर जिले में कहीं भी 16 अप्रैल से आज तक खुदरा किराना की दुकानें नही खोली गई हैं। ऐसे में मजदूर वर्ग के सामने पेट भरने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। इंटक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करता है कि मजदूर वर्ग के लिए योजना बनाकर उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵