back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्वालियर-चम्बल संभाग के जिलों में 513 जलप्रदाय योजनाओं के कार्य प्रारम्भ

भोपाल, 04 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश की ग्रामीण आबादी शुद्ध पेयजल के लिए परेशान न हो इस दिशा में सरकारी प्रयास तेजी से जारी हैं। जहां जलस्त्रोत हैं, वहां उनका समुचित उपयोग कर आसपास के ग्रामीण रहवासियों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्त्रोत नहीं हैं वहाँ यह निर्मित किए जायेंगे। समूची ग्रामीण आबादी के लिए यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से अगले तीन सालों (2023 तक) में पूरा करने का लक्ष्य है। जनसंपर्क अधिकारी समर चौहान ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्वालियर-चम्बल संभाग के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया, मुरैना तथा भिण्ड जिले में 513 ग्रामीण जलप्रदाय योजनाओं के लिए 516 करोड़ 79 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृतियां दी जा चुकीं हैं। विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल जीवन मिशन के मापदण्डों के अनुसार कार्य भी प्रारम्भ कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश की समग्र ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति किए जाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरचनाओं की स्थापना एवं विस्तार के कार्य किए जा रहे हैं। इनमें ग्वालियर जिले की 104, गुना 127, शिवपुरी 48, दतिया 17, अशोकनगर 55, मुरैना 79 तथा भिण्ड की 83 जलसंरचनायें शामिल हैं। इन जिलों के विभिन्न ग्रामों में पूर्व से निर्मित पेयजल अधोसंरचनाओं को नये सिरे से तैयार कर रेट्रोफिटिंग के अन्तर्गत भी कार्य किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हुई, सरकारी सेवाएं व प्रशासनिक काम-काज पर बड़ा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में शासन-प्रशासन का ढांचा बदलने जा रहा है। राजधानी की बढ़ती आबादी, बढ़ते प्रशासनिक बोझ और तेजी से बदलते शहरी...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵