अनूपपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामतपुर तालब पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वसहायता समूहों द्वारा हुनर हाट का बजार सजाया गया। सोमवार को कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। हुनर हाट में सजे अलग-अलग स्टालों पर महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया था। कलेक्टर ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामग्री का अवलोकन किया और सामग्री की विशेषताओं के बारे में महिला उद्यमियों से जानकारी ली। महिला उद्यमियों ने उन्हें उत्पादों की खूबियों से रू-ब-रू कराया। कलेक्टर ने सामग्री का उत्पादन और उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए महिला उद्यमियों को प्रेरित किया। कलेक्टर हुनर हाट में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाली महिलाओं में कई लड़कियां भी शामिल हैं। इन महिलाओं को समाज में आगे बढऩे और तरक्की करने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक सिंह एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला




