back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आग से जली महिला की मौत, शव रखकर चक्काजाम

ग्वालियर, 05 मार्च (हि.स.)। पत्नी से विवाद के बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने से झुलसी महिला ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपित पति के जिस महिला से संबंध थे उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाए। पुलिस के अनुसार, उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित सेवा नगर में रहने वाली जमुना जाटव को उसके ही पति सोनू जाटव ने 28 फरवरी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। जमुना बाई की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन जमुना का शव लेकर किलागेट चौराहा पर पहुंचें और उन्होंने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मृतका के परिजनों की मांग थी कि आरोपित सोनू जाटव और उसकी मां कस्तूरी बाई के साथ सोनू के जिस महिला से संबंध थे उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाए। नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर चक्काजाम खोल दिया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵