back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना प्रभावितों को स्वयंसेवक पिला रहे काढ़ा और चाय

-शहडोल जिला चिकित्सालय में सेवा भारती की सराहनीय पहल शहडोल, 25 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण से बचने के लिये लगभग सभी शहरी- ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग जब अपने- अपने घरों में डरे-सहमे रहने को बाध्य हैं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवाभारती के स्वयंसेवक संक्रमण से प्रभावितों को गर्म चाय, आयुर्वेदिक काढा, बिस्कुट आदि प्रदान कर रहे हैं। शहडोल सेवा भारती व संघ के स्वयंसेवकों को शहडोल जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में अस्वस्थ व उनके परिजनों के लिए गर्म पानी, आयुर्वेदिक काढ़ा, चाय, बिस्किट का वितरण करते देखना इस दर्द और कष्ट से भरे नकारात्मक माहौल में बड़ी राहत प्रदान करता है। जिस तरह से कोरोना संक्रमितों की संख्या महामारी की तरह फैल रही है, सरकार, प्रशासन और चिकित्सा विभाग के सामने इसे संभालना बड़ी चुनौती है। चिकित्सकीय सेवा और प्रशासन से जुड़े लोगों के थकने, बीमार पडऩे, खीझने की आशंका लोग जता रहे हैं। ऐसे में सेवाभारती जैसी समाजसेवी संस्था के स्वयंसेवकों के सेवा भाव से जुडे इस कार्य से बड़ी उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में अन्य जगहों पर भी स्वयंसेवक मोर्चा संभाले दिखें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए । यह भी उल्लेखनीय है कि सेवा कार्य के दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंशिंग से जुड़े नियमों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵