back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काढ़ा वितरण के पीछे विवेक तन्खा ने जताई घोटाले की आशंका, जांच की मांग

भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल में सरकार द्वारा बांटे गए आयुर्वेदिक काढ़े को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्यप्रदेश में 30 करोड़ रुपयों का काढ़ा बांटे जाने पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच करने की मांग की है। दरअसल विवेक तन्खा ने शुक्रवार को ट्वीट कर इतने बड़े खर्च का सीएजी ऑडिट करवाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा आपदा में भी अवसर। मप्र में 30 करोड़ रुपए का काढ़ा सरकार ने कोरोना काल में वितरित किया। 50 ग्राम के पैकेट्स में। किसको मिला यह शोध का विषय बन गया है। क्या सीएजी का ऑडिट का विषय नहीं हैं। कोविद कार्यकाल को पूरा फ़ायदा उठाया शासन एवं प्रशासन !! गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने विधानसभा में आयुवेर्दिक काढ़े को लेकर सवाल उठाया गया था। जिस पर लिखित जवाब में आयुष राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे लिखित द्वारा कहा गया है कि मध्य प्रदेश में 30 नवंबर 2020 तक 30 करोड़ रुपयों का काढ़ा जनता में बांटा गया। अब विवेक तन्खा ने इसके पीछे घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...