back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना विपदा पर विजय के साथ ही बढ़ रहा है संघकार्य, 90 प्रतिशत शाखाएं फिर प्रारंभ : अशोक पाण्डेय

भोपाल, 22 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्षभर के संघ कार्य का सिंहावलोकन किया गया और आगामी वर्ष की योजना पर निर्णय हुए। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले वर्ष मार्च से जून तक प्रत्यक्ष शाखाएं नहीं लगीं, लेकिन संघकार्य चलता रहा। स्वयंसेवकों ने तकनीक का उपयोग कर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं बौद्धिक आयोजन किए। इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण निर्मित आपदा में समाज की सहायता के लिए देशभर में स्वयंसेवक सक्रिय हो गए। स्वयंसेवकों ने बड़े स्तर पर राशन, दवा एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। नागरिकों का जीवन बचाने के लिए बड़े स्तर पर रक्तदान किया। इस कठिनतम समय में स्वयंसेवकों ने अपने कार्य के साथ बड़े पैमाने पर समाज को जोड़ा है, जिसका लाभ हमें कोरोना संक्रमण के विरुद्ध चलने वाली लड़ाई में मिला है। यह जानकारी सोमवार को मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पाण्डेय ने एक प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण संघ की जो शाखाएं स्थगित हुई थीं, वे जुलाई-2020 से पुनः प्रारंभ हो गईं हैं। आज की स्थिति में शाखा कार्य लगभग पूर्व की स्थिति में आ गया है। देशभर में लगभग 90 प्रतिशत शाखाएं प्रारंभ हो गई हैं। मार्च-2020 में 38 हजार 913 स्थानों पर 62 हजार 477 शाखाएं एवं लगभग 29 हजार साप्ताहिक मिलन चल रहे थे। मार्च-2021 की स्थिति में 34 हजार 569 स्थानों पर 55 हजार 652 शाखाएं और लगभग 26 हजार साप्ताहिक मिलन प्रारंभ हो चुके हैं। इस तरह देखें तो प्रत्यक्ष संघकार्य फिर से अपनी गति प्राप्त कर चुका है। स्वयंसेवकों की शारीरिक एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग सभी प्रांतों में आभासी तकनीक के सहयोग से योग, आसन, नियुद्ध एवं दंड प्रयोग की विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां सम्पन्न हुईं। कोरोना काल में स्वयंसेवकों ने देशभर में सेवाभारती के माध्यम से 92 हजार 656 स्थानों पर सेवा कार्य किए, इसमें 5 लाख 60 हजार से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कोरोना संकट के कारण संघ की प्रत्यक्ष शाखाएं तो स्थगित थीं, लेकिन उस दौरान भी ई-माध्यमों का उपयोग करते हुए निरंतर बौद्धिक प्रबोधन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभर में कूल 24,077 प्रबोधन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें 10,36,394 लोगों की उपस्तिथि रही। प्रशिक्षणात्मक प्रबोधन के 1,949 कार्यक्रमों में 54,455 उपस्तिथि रही। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 700 स्थानों पर 1,79,660 प्रतियोगी सहभागी हुए। शाखा एवं सेवा भारती द्वारा 40,096 सेवा कार्यों का नियमित सञ्चालन किया जा रहा है! कोरोना काल में 92,656 सेवा स्थानों पर 5,07,656 कार्यकर्ताओं द्वारा 73,81,802 परिवारों तक राशन किट. 4,66,34,730 भोजन के पैकेट, 89,23,131 मास्क और 59,91,570 आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया. 1,91,661 अस्थाई निवास, 19,42,179 लोगों को वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई गयी एवं 60,259 यूनिट रक्तदान स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। 2,67,675 घुमंतू जन सहायता के कार्यक्रम संचालित किये गए. इसके साथ हीं प्रवासी मजदूरों को मार्ग में 1,778 स्थानों पर 44,86,558 भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाए गए. 483 स्थानों पर मेडिकल सहायता केंद्र लगाकर 1,45,159 लोगों तक सहायता पहुंचाई एवं 9,18,358 लोगों को वाहन आदि की सहायता दी गयी। नगरीय क्षेत्रों के साथ ही गाँवों में भी संघ का कार्य विस्तार हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के आह्वान पर स्वयंसेवकों ने निधि समर्पण का अभियान चलाया। समाज ने अभियान का अभूतपूर्व स्वागत किया। स्वयंसेवकों का उद्देश्य अधिकतम परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य था। वहीं प्रतिनिधि सभा में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। पहले प्रस्ताव में कहा गया कि श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मत निर्णय, तत्पश्चात् श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सार्वजनिक न्यास ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र’ का गठन, अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने के लिए किया गया अनुष्ठान एवं निधि समर्पण अभियान भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम पृष्ठ बन गया है, जो आने वाली पीढियों को भी प्रेरणा देगा। मध्यभारत प्रांत में भी कोरोना संक्रमण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लगभग 89 प्रतिशत प्रत्यक्ष शाखाएं प्रारंभ हो गई हैं। कोरोना से छोटे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए प्रांत में 2,044 स्थानों पर 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने अभिनव प्रकल्प ‘बालगोकुलम’ का संचालन किया। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विषयों को लेकर ऑनलाइन वर्ग आयोजित किए गए। हिन्दुस्थान समाचार/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने कार्तिक आर्यन की मूवी में किए जरूरी बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...