back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ujjain Rape Case: उज्जैन में हुई मानवता शर्मसार, UP की नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला आया सामने

Ujjain Rape Case: उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की उत्तर प्रदेश की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकाल के नगरी उज्जैन में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामना आया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लड़की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। उज्जैन एसपी ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। पीड़ित लड़की के उत्तर प्रदेश से होने की संभावना बताई जा रही है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि, महाकाल थाना क्षेत्र में एक बालिका अचेत हालत में मिली थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दो दिन पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन के मुरलीपुरा क्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़त बालिका के मामले के बाद बवाल मच गया। महाकाल के नगरी उज्जैन की सड़को पर 12 साल की लड़की लुहलुहान स्थित में भागती दिखी। खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही। उसने इस हालत में पूरे 8 किलोमीटर की दूरी दौड़ कर तय की, वह रास्ते में जिससे मिलती उससे हाथ जोड़कर बोलती कोई मेरे पीछे पड़ा है। लड़की काफी डरी सहमी थी, बोलने की हालत में नहीं थी।

लड़की दरिंदों से जान बचाकर भाग कर आई थी। यह पूरा मामला महाकाल थाना पुलिस के पास पहुचा, उज्जैन एसपी ने पूरे मामले की गंभीरता से लिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि कुछ दरिंदों ने उसके और उसकी मां के साथ गलत काम किया है।

लड़की के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पर कर दी है। लड़की के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। लड़की यूपी के प्रयागराज की बताई का रही है। उज्जैन पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है, अगर आप में से किसी को उपरोक्त लड़की या घटना संबंधित कोई जानकारी हों तों अविलंब पुलिस को सूचित करें।

एक संदिग्ध आरोपित गिरफ्तार

दो दिन पहले मुरलीपुरा क्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़त बालिका के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपित को गिरफ्तार किया है। बालिका की भाषा से पुलिस को पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसका परिवार भी उसके साथ उज्जैन आया था। बालिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि उसकी मां से भी दुष्कर्म हुआ है। बालिका की हालत में सुधार तो आया है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दो महिला पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा और देखरेख के लिए भेजी गई थी जिनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें वापस बुलाकर दो अन्य महिला पुलिसकर्मी को इंदौर भेजा गया है।

बालिका उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में बालिका के साथ एक ऑटो चालक दिखा है। इसी संदेह पर पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है और भोजपुरी में बात कर रही है। उसकी भाषा को समझने के लिए एक भोजपुरी एक्सपर्ट महिला और पुलिस अधिकारी उसके साथ मौजूद हैं। पुलिस उसकी मां और परिवार की तलाश कर रही है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि बालिका की मां से भी दुष्कर्म की वारदात हुई है। मां से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने बालिका से दुष्कर्म किया होगा। उसे इंदौर रोड़ बायपास से किसी सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया और हालत खराब होने पर बालिका को ऑटो में बैठाकर मुरलीपुरा की तरफ छोड़ दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारियां एकत्रित की है।

हालांकि पुलिस ने अभी पूर्णत: खुलासा नहीं किया है लेकिन जल्द ही इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एडिशन एसपी जीपी पाराशर ने बताया बालिका भोजपुरी में बात कर रही है इसलिए एक भोजपुरी एक्सपर्ट को उसके साथ रखा गया है। वो ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम के सिलचर में शर्मनाक घटना, युवती के साथ 7 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 10 हजार भी कराए ट्रांसफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । असम के कछार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिलचर के बाहरी इलाके में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...