back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उज्जैन: दूसरी मंजिल की बाथरूम में युवती ने लगाई फांसी

उज्जैन, 22 मई (हि.स.)। शहर में शनिवार सुबह एक युवती ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बनी बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की तिलकेश्वर कॉलोनी में रहने वाली सपना पिता अमरचंद 19 वर्ष को परिजन सुबह 10.30 बजे के लगभग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया कि युवती ने घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। युवती के दो भाई और माता पिता सुबह घर से अपने काम धंधे पर निकल गए थे। युवती की दादी और छोटा भाई घर पर था। सुबह नल आने पर युवती ने पानी भी भरा था और सब कुछ ठीक था। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो उसका छोटा भाई छत पर देखने के लिए पहुंचा, जहां उसने बाथरूम का दरवाजा बंद पाया। खटखटाने पर नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया युवती फंदे पर लटकी हुई थी। ड्यूटी कंपाउंडर ने मामले की सूचना पुलिस को दी है फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या क्यों की गई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हिन्दुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या है ये ‘फांसीघर’ विवाद, जिसके लिए मंत्री रवींद्र ने विधानभवन का किया दौरा अब स्पीकर इस पर फैसला सुनाएंगे..

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में उस फांसीघर को लेकर विवाद हो गया, जिसे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सरकारी दस्तावेजों की जांच...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...