back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नरसिंहपुर जिले में 95 प्रतिशत दिव्यांगों के बने यूडीआईडी कार्ड, आयुक्त ने की सराहना

भोपाल, 19 मार्च (हि.स.)। नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त संदीप रजक ने नरसिंहपुर जिले में दिव्यांगजनों के 95 प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड बनने की सराहना की है। उन्होंने शेष 5 प्रतिशत कार्ड एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। निशक्तजन कल्याण आयुक्त रजक ने शुक्रवार को बताया कि नरसिंहपुर जिले में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया कि स्पर्श पोर्टल पर जिले में चिन्हित नि:शक्तजनों की संख्या 12 हजार 833 है। इनमें से 12 हजार 297 नि:शक्तजनों का सत्यापन हो चुका है। उन्होंने शेष 536 नि:शक्तजनों के सत्यापन के लिये शिविर आयोजित कर सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। रजक ने कहा कि दिव्यांगजनों को हर संभव सहायता दी जाये। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बसों और बस-स्टैण्ड पर दिव्यांगों के लिये आरक्षण और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बस-स्टैण्ड पर रैम्प और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ अनिवार्य रूप से हों। आयुक्त ने नरसिंहपुर जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अभियान में स्व-सहायता समूहों को भी शामिल करें। बैठक में पाठ्य-पुस्तकों में दिव्यांगता से संबंधित अध्याय शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर भी सहमति बनी। उन्होंने शासकीय भवन निर्माण, पंचायत भवन और राशन दुकानों में दिव्यांगजनों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रैम्प का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जिले में नि:शक्तजन छात्रवृत्ति योजना के साथ नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के 18, नि:शक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना लैपटाप का एक, स्कूटी प्रदाय के 25 और मोट्रेट ट्रायसिकिल के 11 हितग्राही सहित 12 हजार 439 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। रजक ने बैठक के पूर्व शासकीय नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहपुर और शासकीय हाई स्कूल तलापार का निरीक्षण भी किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

अनुपम खेर ने कहा- आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने किया प्रभावित, गर्व महसूस हो रहा है…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता पर अपनी खुशी और...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵