भोपाल, 20 मई (हि.स.) । राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सीहोर जिले के कलेक्टर अजय गुप्ता को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है। जबकि अनूपपुर कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर को सीहोर कलेक्टर पदस्थ किया गया है। इसी तरह सोनिया मीना अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड तथा उपायुक्त पर्यटन (अतिरिक्त प्रभार) को अनूपपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद




