back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री समूह की अनुशंसाएँ प्रदेश के विकास, जन-कल्याण और गुड-गवर्नेंस का मार्ग प्रशस्त करेंगी: चौहान

-वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक भोपाल, 29 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संक्रमण के परिणामस्वरूप निर्मित परिस्थितियों में विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में अनुशंसाओं के लिए नौ मंत्री समूह गठित किए गए हैं। मंत्री समूह द्वारा गंभीर चिंतन उपरांत अनुशंसा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने शिक्षा व्यवस्था को बहुत प्रभावित किया है। इन स्थितियों में शालेय शिक्षा, महाविद्यालयीन व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल और आयुष आदि क्षेत्र की शिक्षा और प्रशिक्षण पर मंत्री समूह द्वारा विस्तृत ऑकलन और सर्व-संबंधित के अभिमत उपरांत अनुशंसाओं की गयी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इन अनुशंसाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गहन चिंतन उपरांत प्रस्तुत इन अनुशंसाओं से वर्तमान परिस्थितियों में व्यावहारिक समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन में आत्म-निर्भरता और शासकीय एवं निजी क्षेत्र के अस्पतालों के सुनियोजित प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं तथा संसाधनों की उपलब्धता पर मंत्री समूहों द्वारा 2 जुलाई को प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। निश्चित ही ये अनुशंसाएँ गुड-गवर्नेंस, जन-कल्याण और विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

ई-गवर्नेंस की दिशा मे बड़ा कदम, हरियाणा में अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के फेरे, 200+ सेवाएं हुई ऑनलाइन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पानीपत में सुशासन दिवस के अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भारत रत्न...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...