back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर को देश में एक बार फिर सिरमौर बनने पर शहरवासियों का आभारः मंत्री सिलावट

इंदौर, 22 जून (हि.स.)। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट ने स्वच्छता के बाद अब टीकाकरण के क्षेत्र में इंदौर को एक बार फिर देश में अव्वल स्थान प्राप्त कर सिरमौर बनने पर शहर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इंदौर की जनता सहित अभियान से जुड़े हर एक उन संस्थाओं जिनमें प्रमुख रूप से सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक तथा उद्योगिक संगठनों, धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों, मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों, एडवोकेट, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, शासकीय विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों, नगर निगम, जिला पंचायत, पुलिस के अमले आदि का विशेष रूप से आभार माना है। मंत्री सिलावट ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि इंदौर की जनता ने अपनी गौरवशाली परम्परा के अनुरूप टीकाकरण के महा-अभियान में जागरूकता के साथ बेहतर सहयोग दिया है। सभी ने मिलकर इस अभियान को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है। इंदौर की जनता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि इंदौर ने देश में नया इतिहास कायम किया है। कोरोना की जंग लड़ने में इंदौर की जनता का बड़ा योगदान रहा है। एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने का तो लक्ष्य हमने प्राप्त करना ही लिया है, अब हम पूरे जिले को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने की ओर आगे बढेंगे। जनता के सहयोग से यह लक्ष्य भी पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व एवं निर्देशन में यह उपलब्धि हासिल की गई है। यह उपलब्धि कोरोना को हराने में कारगर होगी। अब हमारा अगला लक्ष्य इंदौर जिले को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने का है। इंदौर जिले में बुधवार को लगेंगे सवा लाख व्यक्तियों को कोरोना के टीके इंदौर में चल रहे टीकाकरण महा अभियान के तहत बुधवार 23 जून को भी व्यापक टीकाकरण होगा। इस दिन जिले में सवा लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर बनाये गये टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जायेगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि उक्त टीकाकरण के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

इंदौर के MY अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, नर्स ने डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा काटा, सर्जरी से जोड़ा गया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵