back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा से 16 टन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर पहुंचा टैंकर

गुना, 24 अप्रैल (हि.स.) । आज का दिन गुना के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। ओडिशा से चलकर ऑक्सीजन टैंकर गुना के ऑक्सीजन प्लांट में पहुंचा। इसमें 16 टन लिक्विड ऑक्सीजन भरी हुई है। इससे जिले की लगभग एक हफ्ते की ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। ऑक्सीजन टैंकर को प्रशासन को सौंपने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया की जिले में ऑक्सीजन की कमी की सूचना लगातार मिल रही थीं। इसी को लेकर केवल एक मैसेज नवीन जिंदल को भेजा। उन्होंने एक आग्रह पर ऑक्सीजन भेजने की स्वीकृति दे दी। विधायक कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं नवीन जिंदल का, जो उन्होंने मेरे केवल एक वाट्सऐप मैसेज पर तुरंत कॉल किया और ऑक्सीजन भेजने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी। यह ऑक्सीजन टैंकर गुरुवार को ओडिशा से चला और शनिवार को गुना पहुंच गया। विधायक ने बताया की इसमें 16 टन लिक्विड ऑक्सीजन भरी हुई है। इससे लगभग 1500 सिलेंडर भरे जा सकेंगे। इस ऑक्सीजन से जिले की लगभग एक हफ्ते की आवश्यकता पूरी की जा सकेगी। इनमें से गुना जिले को 1200 सिलेंडर, राजगढ़ को लगभग 200 और अशोकनगर के भी करीब 100 सिलेंडर भरे जा सकेंगे। इस दौरान विधायक ने प्रशासन से बेड की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा की अगर प्रशासन के पास बेड हों तो हम कांग्रेस कार्यालय प्रशासन को उपलब्ध करा सकते हैं। उसका उपयोग प्रशासन जिस रूप में करना चाहे कर सकता है। इस दौरान विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्रक ड्राइवर का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। सब साथ आकर जुटें- विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा की यह समय राजनीति का नहीं है। भाजपा – कांग्रेस करने का वक्त नहीं है। हम सब को मिलकर इस महामारी से लड़ना होगा। सभी एकजुट होकर इस महामारी से लड़ने में जुटें। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

सोनिया गांधी को पत्र लिखना पड़ा महंगा, ओडिशा के पूर्व विधायक मुकीम कांग्रेस से निष्कासित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मुकीम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵