दतिया, 25 मई (हि.स.)। पौधा लगाकर हम इसे पल्लवित करें और जब यह बड़ा वृक्ष बन जायेगा तो आक्सीजन से लेकर पर्यावरण को सुधारने तक में इसका बहुत बड़ा योगदान होगा। अतः हमें अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल बच्चों की तरह करें। तभी हमारा मकसद सार्थक होगा। यह बात शुक्रवार को पूर्व विधायक व जिले के वृक्षारोपण प्रभारी आशाराम अहिरवार ने ग्रामीण मण्डल द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कही । हिन्दुस्थान समाचार/संतोष तिवारी




