back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी अवधेशानंद ने मप्र के टीकाकरण महाअभियान को बताया सराहनीय-अनुकरणीय

सीएम शिवराज ने दिया धन्यवाद भोपाल, 21 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू हुआ। इस अभियान के तहत राज्य में लगभग सात हजार टीकाकरण केंद्रों पर दिनभर में दस लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जूनापीठ के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज ने मप्र के इस टीकाकरण महाअभियान को सराहनीय और अनुकरणीय बताया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी जी को धन्यवाद दिया है। महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि प्रजा के प्रति संवेदना, सभी की सुरक्षा का उत्तरदायित्व, लोक कल्याणकारी शासन का स्वरूप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संवेदनशील अंतःकरण में प्रजा वत्सलता व स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सजगता-सतर्कता से अभिप्रेरित मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए 7000 टीकाकरण केन्द्रों का प्रारम्भ और जून माह में 50 लाख टीकाकरण का यह महाअभियान अत्यन्त सराहनीय और अनुकरणी है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट के माध्यम से स्वामी जी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा है कि स्नेहिल शब्दों के लिए धन्यवाद स्वामीजी। आपके आशीर्वाद से हमारे मप्र वैक्सीनेशन महाअभियान को अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...