back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुगर मरीजों को लगातार ऑक्सीजन एवं स्टेरॉयड लेने से ब्लैक फंगस का खतरा: डॉ.डीके जैन

अशोकनगर,16 मई(हि.स.)। कोरोना संक्रमण के बाद अब दुनिया भर में ब्लैक फंगस प्राण घातक बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसा ही एक मामला यहां भी आने पर ब्लैक फंगस चिंता का विषय बन गया है। कोरोना संक्रमण के बाद कैसे फैलता है ब्लैक फंगस और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है? इस संबंध में जिले के वरिष्ठ चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके जैन ने हिन्दुस्थान समाचार को एक चर्चा में बताया कि ब्लैक फंगस कैसे फैलता है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। डॉ. डीके जैन का कहना है कि कोरोना संक्रमित शुगर के मरीज को उपचार के दौरान लगातार ऑक्सीजन के लिए मुंह पर मोयसर लगाये जाने से मुंह पर नमी जम जाती है जिससे ब्लैक फंगस की संभावना बढ़ जाती है। उनका यह भी कहना है कि इसके साथ ही लम्बे समय तक स्टेरॉयड लेने से भी फंगस की संभावना बढ़ती है। इसके बचाव को लेकर उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान स्टेरॉयड की मात्रा धीरे-धीरे कम कर देना चाहिए और अगर ऐंटी फंगस दवा पहले ही शुरू कर दी जाए तो मृत्यु से बचा जा सकता है। सामान्य व्यक्ति को भी हो सकता है फंगस : एक सवाल के जवाब में डॉ. डीके जैन ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना संक्रमित मरीज से दूरी बनाकर रहने की आवश्यकता है, उतनी ही दूरी ब्लैक फंगस के मरीज से दूरी बनाकर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि फंगस संक्रमित मरीज के सम्पर्क में आने से फंगस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण से ब्लैक फंगस संक्रमित के सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति को फ्लूकॉन लेना चाहिए, जिससे खतरा कम हो जाता है। ब्लैक फंगस के बारे एक और महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए डॉ. डीके जैन का कहना है कि ब्लैक फंगस उन सामान्य व्यक्ति को भी हो सकता है जो सोशल मीडिया पर आ रही जानकारी के प्रभाव में स्टेरॉयड ले रहे हैं, बिना चिकित्सकीय परामर्श के स्टैरॉयड लेने पर भी ब्लैक फंगस की संभावना बढऩे का खतरा रहता है, जिस कारण बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न ली जाए। उन्होंने पुन: कोरोना संक्रमित और ब्लैक फंगस के बचाव के बारे में बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज को 14 दिन उपचार के बाद सात और दिन एकांतवास में रहना चाहिए ताकि आगे की बीमारी से बचा जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...