back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत भवन में सितार और वायलिन वादन रविवार को

भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। राजधानी स्थित बहुकला केंद्र भारत भवन में इन दिनों दिनमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को सितार वादन, वायलिन वादन और कविता पाठ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत भवन प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनमान महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10.00 बजे से अनिरुद्ध जोशी सितार वादन प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत प्रात: 10.30 बजे से वैचारिक सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें ‘कविता का भूगोल: परिप्रेक्ष्य इक्कीसवी सदीं के पहले और दूसरे दशक में उभरे हिंदी कवियों की कविताएं’ विषय पर अनिल त्रिपाठी, अर्पण कुमार, कुमार अनुपम, गीत चतुर्वेदी एवं वीरे सोनकर के वक्तव्य होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता ओम निश्चल करेंगे। सायंकालीन सत्र में शाम 6.30 बजे से अमित मलिक वायलिन वादन प्रस्तुत करेंगे। इसके उपरांत शाम 7.00 बजे से कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शैलजा पाठक, चित्रा सिंह, पंकज शुक्ल, घुंघरू परमार, प्रिया वर्मा, संतोष आर्ष, भावना पालीवाल, पूनम सोनछात्रा, एवं सीमा सिंह कविताएं प्रस्तुत करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵