गुना, 13 जून (हि.स.) । चांचौड़ा एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल द्वारा चौड़ारेश्वर मंदिर के पास ट्रैक्टर पलटने पर मौके स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जेसीबी से बाहर निकलवाया। दुर्घटना में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। उक्त रास्ते का मोड़ ठीक नहीं होने से रास्ते को मौके पर ही अवरुद्ध कराया। जिससे आगे कोई घटना घटित न हो। एसडीएम वीरेंद्रसिंह बघेल ने इसके पश्चात तहसीलदार विजयपाल चौहान, नायब तहसीलदार डॉ. उदय सिंह, फॉरेस्ट ऑफिसर सौरभ द्विवेदी एवं नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह को लेकर चौड़ारेश्वर मंदिर, सीता बावड़ी, बाघ बागेश्वर एवं अंबाला धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर होने वाले विकास कार्य कुंडों की साफ सफाई, फव्वारे शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पेवर्स, पेड़ पौधे लगाने आदि के काम प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही एसडीएम ने चारों धार्मिक स्थलों को ट्रैक से जोड़ने की कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक




