back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संबल योजना में तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पंजीयन प्रारंभ

भोपाल, 08 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में की गई घोषणा को अमल में लाने के लिए तेन्दूपत्ता संग्राहकों का संबल योजना में पंजीयन प्रारंभ हो गया है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा समस्त संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और वन मण्डल अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। श्रम विभाग के उप सचिव छोटे सिंह ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। योजना में प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों के नियोजन की 36 श्रेणियों में पंजीयन किया गया था। मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा के परिपालन तेन्दूपत्ता संग्राहकों का संबल योजना में पंजीयन की कार्यवाही शुरू की गई है। इसमें नवीन पंजीयन के लिए ई-केवायसी (आधार अभिप्रमाणन) की बाध्यता सभी तेन्दूपत्ता संग्राहक श्रमिक के पंजीयन के लिये शिथिल की गई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत पंजीयन प्राधिकारी तेन्दूपत्ता संग्रहण के कार्य में संलग्न ऐसे समस्त पात्र असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए पात्रता बावत समस्त तथ्यों का सत्यापन करते हुए पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी पचड़े में फंसे भारतीय पेसर आकाश दीप, परिवहन निगम ने थमाया नोटिस, जानें पूरी वजह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के उभरते और युवा स्टार खिलाड़ी आकाश दीप इन दिन सोशल मीडिया पर छा हुए है। आकाश...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵