back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

25 किसान रेलों केे परिचालन से रतलाम रेल मंडल को मिला 5.18 करोड़ का राजस्व

रतलाम, 19 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा किसानों के सब्जियों एवं फलों को सुगमता पूर्वक दूसरे राज्यों में भेजने के लिए 25 किसान रेल का परिचालन किया गया जिसके कारण रतलाम रेल मंडल पश्चिम रेलवे को लगभग 13 प्रतिशत किसान रेल चलाने की उपलब्धि भी हासिल की है। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2020-2021 के दौरान बजट में किसानों के फलों एवं सब्जियों को एक स्थान से अधिक मांग वाले दूसरे स्थान तक पहुँचाने के लिए किसान रेल चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा पहला किसान रेल का परिचालन लक्ष्मीबाई नगर से न्यु गुवाहाटी तक किया गया। मंडल द्वारा अभी तक कुल 25 किसान रेल का परिचालन मंडल के रतलाम एवं लक्ष्मीबाईनगर स्टेशन से किया है जो भारतीय रेलवे द्वारा परिचालित कुल किसान रेल का लगभग 13 प्रतिशत है। पश्चिम रेलवे द्वारा कुल 38 किसान रेल चलाया गया जिसमें 25 रतलाम मंडल का है अर्थात रतलाम मंडल द्वारा पश्चिम रेलवे का लगभग 66 प्रतिशत किसान रेल चलाया गया। इस दौरान रतलाम से 05 तथा लक्ष्मीबाईनगर से 20 किसान रेल का परिचालन किया गया। किसान रेल से अभी तक लगभग 9901 टन प्याज, आलू, लहसून आदि सामान का परिवहन किया जा चुका है तथा इससे मंडल को लगभग 5.18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। किसान रेल से प्राप्त राजस्व के कारण रतलाम मंडल पार्सल आय के लक्ष्य से 32 प्रतिशत अधिक का राजस्व जनवरी में प्राप्त हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

MP : रतलाम में जीतू पटवारी के काफिले पर हमला, गाड़ी का शीशा टूटा, कांग्रेस ने BJP पर मढ़ा दोष

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के रतलाम में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान उस समय तनाव की...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵