back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता : कमिश्नर

भोपाल, 26 फरवरी (हि.स.)। संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया, मध्यप्रदेश कौशल विकास निगम के संचालक जितेन्द्र सिंह राजे ने शुक्रवार को भोपाल में दीप प्रज्जवलित एवं कन्या पूजन कर रोजगार उत्सव मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संभागायुक्त कियावत ने कहा कि रोजगार मेले से युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं और उन्हें जगह-जगह भटकना नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा कंपनियों को आमंत्रित कर योग्य प्रशिक्षित युवा भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं कि युवाओं को उनकी आवश्यकता और योग्यता अनुसार कंपनियां आकर काम उपलब्ध करा रही हैं। प्रदेश में लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं संभाग में पिछले 2 माह में 6000 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। संभागीय आईटीआई में आयोजित रोजगार उत्सव मेले में संभागायुक्त और कलेक्टर ने 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को कंपनी के द्वारा किए गए स्वीकृति पत्र वितरित किए। ईमानदारी से की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलता है: कलेक्टर कलेक्टर लवानिया ने रोजगार उत्सव मेले में रोजगार के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं विशेषकर छात्र-छात्राओं को एक बात सदैव अपने साथ रखना होगी, ईमानदारी से किए गए प्रयास का लाभ हमेशा मिलता है, आप ईमानदारी से मेहनत करे इससे समाज में आपकों उचित स्थान प्राप्त होता है, लगातार मेहनत करते रहें और अपने आप पर भरोसा करें, जब आप बेरोजगार हैं तो मां-बाप और परिवार पर निर्भर रहते हैं। आज आप को रोजगार मिल गया है। आगे कोशिश करें कि आप ऐसे काम करें कि दूसरे लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सके। कौशल विकास निगम संचालक जितेन्द्र सिंह राजे ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और रोजगार मेले लगाने वाले संस्थानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बेहतर काम रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है निजी क्षेत्र में छात्र छात्राओं को उनकी आवश्यकता और कंपनी की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षित युवा उपलब्ध कराना हमारा काम है और हम इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। भोपाल में आई.टी.आई में रोजगार उत्सव मेला में 3480 आवेदकों को जॉब ऑफर लेटर रोजगार प्रदान किये गये। रोजगार मेले के विभिन्न कम्पनियों द्वारा 181 व्यक्तियों को नियुक्तियां प्रदान किए गए। जिसमें सुजुकी मोटर गुजरात एलएनटी कन्ट्रक्शन अहमदाबाद, वैल्सपन गुजरात शामिल है। इन कम्पनियों में ऑटो मोबाईल, टैक्स टाइल, फेबरिकेशन, कन्ट्रक्शन, बॉयोटेक, प्रिसीजन इंजीनयरिंग, इलेक्ट्रिकल, मेडिकल, सिक्यूरिटी, सेल्स एंड सर्विसेस, बीपीओ क्षेत्र की कंपनियों मुख्यत: मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी, हेल्पर, सेल्स एक्जीक्यूटीव, टेली कॉलर, सेमी स्किल्स वर्कर, अप्रेंटिसशिप ट्रेनी इत्यादि शामिल है। इस रोजगार उत्सव मेले में मुख्यत: भोपाल एवं रायसेन जिले की जिन कंपनियों द्वारा हिस्सा गया, उनमें प्रोक्टल एंड गेमबल, वर्धमान, अनंत स्पिनिंग, भास्कर इंडस्ट्रीज, एलआईसी, इम्प्रेशन प्लानर, भोपाल स्मार्ट सिटी, पीएनसी स्मार्ट सिटी एवं मेडीकल क्षेत्र की वेमेट इंडिया धार, फॉर्ड केप इंडिया धार शामिल है। आज इन संस्थाओं एवं कंपनियों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को ऑफर लेटर एवं उद्योग प्रतिनिधियों को सम्मान स्वरूप प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में 3487 युवाओं को रोजगार प्रदान किए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

अब बिहार में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार, उद्योग लगाने वालों को मिलेगा खास पैकेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी के...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵