back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रमुख सचिव ने मोगली के कटआउट पर मास्क पहनाकर आमजनों को दिया संदेश

प्रमुख सचिव ने मोगली के कटआउट पर मास्क पहनाकर आमजनों को दिया संदेश सिवनी, 07 अप्रैल(हि.स.)। जिले में बुधवार को प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मनीष सिंह ने अपने प्रवास के दौरान रोको-टोको अभियान का अवलोकन किया। इस अभियान के जिले में बेहतर क्रियांवयन में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रहे गैरसरकारी संगठनों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतीकात्मक रूप से मोगली के कटआउट पर मास्क पहनाकर आमजनों को अनिवार्यतः मास्क पहनने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जैयसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घंसौर अक्षत जैन एवं मुख्य चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी.मेशराम सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। हिन्दुस्थान समाचार/रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

NDA का 4 सितंबर को बिहार बंद, पीएम मोदी की मां को गाली पर विपक्ष और जनता में मिली-जुली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। एनडीए ने 4 सितंबर को पूरे राज्य में बंद का ऐलान किया है। यह...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵