गुना, 24 जून (हि.स.)। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने गुरुवार को गुना पहुंचे भाजपाजनों से मुलाकात की। इस दौरान वह स्थानीय मथुरानगर में वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील मालवीय के निवास पर सौजन्य भेंट करने पहुंचे। यहां तोमर का तरुण मालवीय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील मालवीय द्वारा शॉल, श्रीफल भेंट कर तोमर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अक्षय विजयवर्गीय, राशू शर्मा, राजकुमार मांझी, कैलाश बंजारा, फूल सिंह बंजारा, शुभम मालवीय, धर्मेंद्र यादव, तरुण नहरिया, यशवंत तेजस्वी, रंजन खान, हर्षित जोशी, विशाल मालवीय, अमन जाट, गोविंद ठाकुर, भूरा वाल्मीकि, राजकुमार मांझी, सौरभ धाकड़, विशाल पाटिल, राहुल शिल्पकार, वरुण मालवीय, सूरज, छोटू यादव, कुलदीप मालवीय, राजीव मालवीय, आकाश गिल, प्रियांशु धौलपुरिया आदि युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रबल प्रताप सिंह तोमर रघु भैया की यह निजी यात्रा थी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक




