back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चर्म रोग के मरीज भी पहुंच रहे ब्लेक फंगस की शंका में

उज्जैन, 06 जून (हि.स.)। ब्लेक फंगस की शंका में अब चर्म रोग के मरीज भी ईएनटी डॉक्टर्स के पास पहुंच रहे हैं। शंका का समाधान होने पर चर्म रोग विशेषज्ञों के पास जा रहे हैं। इस समय अंतराल में उनका बीपी बढ़ता है वहीं तनाव के चलते वे सो नहीं पाते हैं। जानकारी के अनुसार आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज में ब्लेक फंगस का उपचार कर रहे डॉ.सुधाकर वैद्य के अनुसार ब्लेक फंगस नाम की बीमारी का प्रचार-प्रसार इतना हो गया कि लोग अपनी नाक के उपर या अंदर अथवा आंख के पास चर्म रोग के चलते काले चकते पडऩे पर घबरा रहे हैं और सीधे डॉक्टर के पास पहुंचकर पूछ रहे हैं कि हमें ब्लेक फंगस हो गया है तो क्या करें? कितना हुआ है? बच तो जाएंगे? जब जांच करके उन्हे बताया जाता है कि वे चर्म रोग के शिकार हैं, ब्लेक फंगस के नहीं। घबराएं नही और चर्म रोग चिकित्सक को दिखाएं। तब वे राहत की सांस लेते हैं। वे चर्चा में बताते हैं कि दो तीन दिन से सो नहीं पाए हैं,पूरा घर उन्हे आयसोलेट करके सीख देने में लगा है। रात को नींद नहीं आती है। डॉ. वैद्य ने समझाया कि ब्लेक फंगस क्या है डॉ. वैद्य के अनुसार ब्लेक फंगस वास्तव में म्यूकर मायोसिस है,जोकि म्यूकर मायोसिस्ट नामक फंगस के समूह से संबंधित है। वास्तव में यह पेट्री डिश के एक माध्यम पर उगने पर शुद्ध सफेद होती है। यह आमतौर पर पर्यावरण में पाई जाती है और कभी-कभी इसे स्वस्थ व्यक्तियों के नाक और साइनस से अलग किया जा सकता है जहां यह सामान्य रूप में पाई जाती है। यह प्रतिरक्षात्मक व्यक्तियों में रोगजनक बन जाती है। वे मधुमेह रोगी जिनका कोविड-19 के लिए स्टेरॉयड की उच्च खुराक के साथ इलाज किया गया है, म्यूकर माइकोसिस ऊतकों को गुणा करने और प्रभावित करने के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण पाता है। इस रोग से प्रभावित होने वाले मरीजों की पहले नाक और उसके बाद साइनस चपेट में आता है। समय रहते यदि बीमारी पर ध्यान नहीं दिया गया या उचित उपचार नहीं मिल पाया तो तीसरे नम्बर पर आंखे ओर उसके बाद मस्तिष्क में संक्रमण फैलता चला जाता है। इस स्थिति को राइनो सेरेब्रल म्यूकर माइकोसिस कहा जाता है। तब जाकर सफेद फंगस ब्लेक हो जाती है, क्योंकि इस स्थिति में टिश्यू प्रभावित होने लगते हैं और मेल्ट होने के कारण काले पड़ जाते हैं। ज्ञात रहे साधारण साइनासाइटिस में साइनस एक मलाईदार सफेद मवाद से भर जाता है। इसका उपचार करते समय मृत टिश्यू को हटाने, मधुमेह पर नियंत्रण करने एंटी फंगल एजेंट जैसे एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन देकर उपचार दिया जाता है। जिससे नए टिश्यू संक्रमित नहीं होते हैं और मृत टिश्यू का संक्रमण समाप्त होता चला जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵