ग्वालियर, 24 फरवरी (हि.स.)। नगर के गिरवाई थाना क्षेत्र में हलवाई ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अचानक जहर खाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलत: मेहगांव हाल सिकंदर कम्पू का रहने वाला सोनू पुत्र पन्नालाल रजक हलवाई का काम करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। मंगलवार शाम को सोनू अपने घर आया और आत्महत्या करने के इरादे से जहर पी लिया। उसकी हालत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस चिकित्सालय पहुंच गई और शव को विच्छेदन गृह भेज आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी। इस संबंध मेें गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने कहा कि आत्महत्या क्यों की फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/शरद




