back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकालेश्वर मंदिर के समीप खुदाई में निकला परमारकालीन शिव मंदिर

गर्भगृह और तीन तरफ से प्रवेश द्वार भी मिले उज्जैन, 27 जून (हि.स.)। महाकालेश्वर मंदिर के विकास कार्यो के तहत चल रही खुदाई के बीच मंदिर के समीप से एक शिव मंदिर निकला है। इस मंदिर में गर्भगृह अलग से है और प्रवेश द्वार तीन तरफ से है। मंदिर के पिल्लर पर अप्सराओं की प्रतिमाएं हैं वहीं नंदी की खण्डित प्रतिमा भी बाहर निकल आई है। राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा इस खुदाई कार्य की मानीटरिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि जांच के लिए भोपाल से सोमवार को टीम आ सकती है। वहीं जो ढांचा मिला है, उसे देखकर पता चलता है कि वह परमारकालीन है। परमार काल में यह मंदिर या तो आततायियों के हाथों टूटा होगा या फिर किसी कारण से इस मंदिर की उपादेयता को लेकर प्रश्नचिंह खड़े होने पर इसे बूर दिया गया होगा। अभी दो हिस्सों में जो ढांचा दिखाई दे रहा है,उसकी करीब सात दिन में खुदाई के बाद पूरी स्थिति साफ होगी। पुरातत्वविद् शुभम केवलिया के अनुसार राज्य पुरातत्व विभाग की देखरेख में यह काम चल रहा है। अत: वे ही इस पर प्रकाश डालेंगे। यह सही है कि परमारकालीन मंदिर निकला है और खुदाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि अंदर की स्थिति क्या है? हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵