back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिग्विजय के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- उनके मन में गोडसे और मुंह में गांधी रहते हैं

भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन देने पर राजनीति शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन देने को लेकर ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। वहीं उनके ट्वीट पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह मुसलमानों को बरगलाना चाहते हैं। इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान को वैक्सीन देने पर उंगली उठाकर दिग्विजय सिंह जी देश के मुस्लिमों को बरगलाना चाहते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विश्व गुरु’ के रूप में भारत के बढ़ते कदम नहीं सुहा रहे हैं। भाजपा मुस्लिमों की नहीं आतंकवाद की मानसिकता की विरोधी है। मंत्री मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि उनके मन में गोडसे और मुंह में गांधी रहते हैं। मंत्री मिश्रा ने आगे कहा कि वैक्सीन सिर्फ पाकिस्तान को नहीं 65 देशों को दे रहे। इस पहल पर आज भारत की तारीफ हो रही है। आज हर देश मोदी के कुशल नेतृत्व की तारीफ कर रही हैं। कांग्रेस के वचन पत्र पर साधा निशाना वहीं नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के वचन पत्र को लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव के लिए वचन पत्र की बात करने से पहले विधानसभा चुनाव में की गईं घोषणाओं का हिसाब तो जनता को बताए। उसने प्रदेश के किसानों और युवाओं से जो वादे किए थे उनका क्या हुआ? वैसे ये जो पब्लिक है सब जानती है…! ममता दीदी राजनीतिक पाखंड कर रही इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दीदी का पांव टूटा था या प्लास्टर झूठा था। ममता बेनर्जी दीदी, आपके उस डॉक्टर की पूरे देश को जरूरत है जिसने 24 घंटे में आपके पैर की टूटी हड्डी जोड़ दी। प्लास्टर उतारकर क्रेप बैंडेज बांध दिया। उस डॉक्टर से देश के सभी डॉक्टरों का मार्गदर्शन जरूर कराइए। ममता बेनर्जी अब खुद को घायल बाघिन बताकर किसे डराना चाह रही हैं? वे बंगाल में भाजपा के 134 कार्यकर्ताओं को पहले ही शहीद करा चुकी हैं। क्या अब आदमखोर होने का संकेत दे रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...