नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत रावत पर पेशाब करने की घटना के बाद से सियासत में बड़ा उलट फेर देखने को मिला। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियों ने इस की घोर निंदा करते हुए मध्य प्रदेश कि भजपा सरकार पर निशाना साधा और सरकार पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप लगाया। तो वहीं अब आज गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान सिंह इसके कंट्रोल में जुट गये। मुख्यमंत्री ने पीड़ित युवक को अपने आवास पर बुला कर मुलाकात की और उसका सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित के पखारे पांव किया टीका
मध्य प्रदेश के सीधी ममले पर पीड़ित युवक को मुख्यमंत्री अपने आवास पर बुला कर उसके पैर पखारे, टीका किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम ने घटना को लेकर दुख जताया और माफी मांगी। सीएम ने युवक से उसके काम-धंधे के बारे में जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सीएम शिवराज ने पीड़ित युवक को गणेशजी की प्रतिमा भी भेंट कर श्रीफल और वस्त्र दिए हैं।
मेरे लिए तो जनता ही भगवान हैं : सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने पीड़ित से पूछा कि घर में कोई परेशानी तो नहीं है। कुछ भी हो तो मुझे बताना। शिवराज ने पूछा कि आप क्या काम करते हैं? पीड़ित ने बताया कि वो कुबेरी की मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। फिर सीएम ने पूछा कि बच्चे पढ़ाई करते हैं? उनको छात्रवृत्ति मिलती है या नहीं? पीड़ित ने बताया कि बच्चे को वजीफा मिलता है। शिवराज ने कहा कि मुझे बेहद दुख हुआ है वो घटना को देखकर, इसलिए मैं माफी चाहता हूं। मेरा कर्त्तव्य है और मेरे लिए तो जनता ही भगवान है। सीएम ने दशमत को सुदामा कहते हुए कहा कि तुम अब मेरे दोस्ते हो। शिवराज ने दशमत को सीएम आवास पर नाश्ता करवाया।
क्या था ममला?
आपको बता दें सीधी में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का दशमत रावत के ऊपर पेशाब करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। घटना के बाद से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मामले में जांच के लिए जांच कमेटियां बनाई हैं। सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सीधी पेशाब कांड पर कहा कि यह कृत्य बहुत घृणित और निंदनीय हैं। कानून अपना काम कर रहा है। ये भाजपा की सरकार है यहां कानून का राज है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद तत्काल मुख्यमंत्री के कहने पर दोषी युवक पर एनएसए धारा लगा कर कानूनी कार्रवाई कर दी गई थी। आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे रीवा जेल में रखा जाएगा। प्रशासन ने उसका घर भी तोड़ दिया है।





