back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP में भी खत्म हुई ड्राइवरों की हड़ताल, स्कूल बसें चालू और बहाल हुई दूध-सब्जी की सप्लाई

Truck Driver Protest: मध्यप्रदेश में ट्रक और बसों के ड्राइवर्स की हड़ताल मंगलवार रात को खत्म कर दी गई है। बुधवार सुबह से यात्री बस, स्कूल बस और ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगे है।

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश में ट्रक और बसों के ड्राइवर्स की हड़ताल मंगलवार रात को खत्म कर दी गई है। बुधवार सुबह से यात्री बस, स्कूल बस और ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगे। इंटर स्टेट बसों का संचालन भी होने लगा। दूध और फल-सब्जियों की सप्लाई आम दिनों की तरह सामान्य हो गई तथा स्कूल बसें भी चलने लगी हैं।

ड्राइवरों की हड़ताल समाप्त

केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद मंगलवार रात को ड्राइवरों की हड़ताल समाप्त हो गई। राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह करीब चार बजे से ड्राइवरों ने भोपाल से अन्य जिलों में जाने वाली बसों को निकालना शुरू कर दिया। ट्रक और लोडिंग वाहन चलने से मंडियों में फल-सब्जियों की आवक सामान्य दिनों की तरह ही रही। भोपाल की मंडी में बुधवार तड़के करीब तीन बजे से भोपाल और अन्य जिलों से सब्जियों की छोटी-बड़ी गाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 5:00 बजे से ही कई स्कूल बसें सड़कों पर दिखने लगी थीं। एक बस ड्राइवर से बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हड़ताल खत्म हुई है। सुबह से ही सांची और अमूल के अलावा अन्य ब्रांड के दूध सप्लाई की स्थिति भी सामान्य नजर आ रही है। पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ भी अब खत्म हो चुकी है।

इंदौर में भी स्कूल और यात्री बसों का संचालन शुरू

इंदौर में भी स्कूल और यात्री बसों का संचालन शुरू हो गया। मालवाहक वाहनों के ड्राइवर भी काम पर लौट आए। इससे सभी जरूरी चीजों की आपूर्ति सामान्य हो गई। जबलपुर में भी बस चालक संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि हड़ताल खत्म हो गई है, ड्राइवर अभी से बसों के स्टीयरिंग संभाल रहे हैं।

कानून लागू करने से पहले होगी चर्चा

इससे पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की परिवहन समिति ने ड्राइवरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की थी। समिति और इंदौर ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने कहा कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। कानून लागू करने से पहले समिति के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी, उसके बाद ही कोई निर्णय होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...