back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP New CM Mohan Yadav: कौन है मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव? यहां जानें उनका पूरा राजनीतिक सफर

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए बीजेपी ने सस्पेंस खत्म कर दिया है और अपने निर्णय से मध्य प्रदेश के साथ साथ पूरे देश को चकित कर दिया है। मोहन यादव होंगे नए सीएम।

मध्य प्रदेश, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए बीजेपी ने सस्पेंस खत्म कर दिया है और अपने निर्णय से मध्य प्रदेश के साथ साथ पूरे देश को चकित कर दिया है। पूरी मीडिया अपना अपना आकड़ा मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए प्रस्तुत कर रहे रहे थे। लेकिन जैसे ही बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया तो सब बीजेपी के निर्णय से हैरान हो गए। भाजपा का यह बहुत ही सोच समझ कर लिया गया निर्णय है, जो उसे आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जरूर सीटों का फायदा दिलाएगा। जैसे ही बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान किया है, पूरे इंटरनेट जगत में उनका नाम सर्च किया जा रहा है। वर्तमान(2023) में मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक बने है और बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना है। हर कोई मोहन यादव के बारे में जानना चाहते है। बहुत ही जल्द मोहन यादव के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान हो जायेगा। आइये मोहन के पूरे राजनीतिक सफर पर एक नजर डालें।

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम :- डॉ मोहन यादव

जन्म :- 25 मार्च,1965

जन्म स्थान :- उज्‍जैन, मध्य प्रदेश

शिक्षा :- बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :- उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत वर्ष 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव रूप में की थी और तब से आज तक समाज सेवा करते आ रहे है। उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव हो गया है। जिसे देखते हुए बीजेपी ने उनपर अपना भरोसा जताया है और उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौपी है।

संघर्षपूर्ण रहा राजनीतिक सफर

डॉ मोहन रावत को मंत्री बनने के लिए पूरे 41 वर्ष का इंतजार करना पड़ा था, जो की काफी संघर्षपूर्ण रहा है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही उनके संघर्ष का फल उन्हें मिल चूका है। कई बार वह अपने बयानों को लेकर भी मध्य प्रदेश की राजनीति में चर्चा में रहे है।

जन्म, शिक्षा और पारिवारिक जीवन

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च,1965 को उज्‍जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री पूनमचंद यादव और माता का नाम माता लीलाबाई यादव है। उन्होंने बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए. और पी.एच.डी. की शिक्षा मध्य प्रदेश से पूरी की। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती सीमा यादव है, जिनसे उन्हें दो बेटे और एक बेटी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...