back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से मचा बवाल, बोले- सबसे ज्यादा शराब पीती हैं मध्य प्रदेश की महिलाएं

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए एक बयान पर बवाल मच गया है। उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्‍यादा शराब पीती हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएं पी रही हैं। उनके अनुसार, सरकार ने लाड़ली बहना योजना के नाम पर वोट तो बटोरे, लेकिन अब वही महिलाएं नशे की गिरफ्त में आ रही हैं।

जीतू पटवारी ने प्रदेश में शराब और ड्रग्‍स की बढ़ती खपत को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि शराब की खपत के मामले में मध्य प्रदेश देश में सबसे आगे है और ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में राज्य ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। अपने आरोपों में उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार नशे की बढ़ती समस्या को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई है।

बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के विवादित बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि पटवारी ने प्रदेश की महिलाओं को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर जीतू पटवारी इस तरह की बात कह रहे हैं और ऐसा व्यक्ति अगर कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष है, तो यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने प्रदेश अध्यक्ष पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इस तरह का बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि उनके सम्मान के खिलाफ भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश की महिलाएं इस अपमान को कभी माफ नहीं करेंगी। 

“महिलाएं नशे में नहीं, आपकी मानसिकता नशे में है”

जीतू पटवारी के विवादास्पद बयान पर बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब किसी नेता की सोच कमजोर और खोखली हो जाती है, तो वह महिलाओं को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़ों का सहारा लेता है। नेहा बग्गा ने कहा, “पटवारी का यह बयान केवल आंकड़ों की हत्या नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की महिलाओं के सम्मान पर हमला है। सच्चाई यह है कि महिलाएं नशे में नहीं, बल्कि आपकी मानसिकता नशे में चूर है।” उन्होंने यह भी कहा कि जीतू पटवारी के दावे सरकारी आंकड़ों से मेल नहीं खाते और पूरी तरह भ्रामक हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵