back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: मप्र विधानसभा नवनिर्वाचित सदस्यों की अगवानी के लिए तैयार, आज से शुरू होगा स्वागत कक्ष

MP Assembly: मध्य प्रदेश में सोलहवीं विधानसभा के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। विधानसभा के निर्वाचित माननीय सदस्यों की ससम्मान अगवानी के लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रूप से उत्साह के साथ तैयार है।

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश में सोलहवीं विधानसभा के गठन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। निर्वाचन परिणाम आ चुके हैं। विधानसभा के निर्वाचित माननीय सदस्यों की ससम्मान अगवानी के लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रूप से उत्साह के साथ तैयार है। मंगलवार, 05 दिसंबर से सदस्यों की अगवानी के लिए विधानसभा में स्वागत कक्ष प्रारंभ किया जाएगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव ने की समीक्षा बैठक

यह बात विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने विधानसभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय का एक विशिष्ट स्थान है, जिसकी हम सभी को अपने कार्य व्यवहार से गरिमा बनाए रखनी है। साथ ही विधानसभा में आने वाले नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों के साथ सम्मान एवं शालीनता का व्यवहार करते हुए सहयोग प्रदान किया जाएगा।

नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए विधानसभा भवन तैयार

प्रमुख सचिव सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक – 2 में स्वागत कक्ष मंगलवार, 5 दिसंबर, 2023 से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के साथ ही उन्हें परिचय पत्र एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्हें विधानसभा का साहित्य एवं रेलवे कूपन इत्यादि प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह नवीन विधायकों को विधायक विश्राम गृह में आवास की भी व्यवस्था रहेगी। आवास संबंधी जानकारी हेतु संपर्क सूत्र के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वे मोबाइल पर पूरे समय उपलब्ध रहेंगे। इस कार्य हेतु प्रमुख सचिव ने संबंधित शाखाओं के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए, जिससे कि माननीय सदस्यों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵