back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैतूल के दुलारिया गांव के लोगों से बोले मोदी-अफवाहों पर ध्यान न दें, वैक्सीन जरूर लगवाएं

बैतूल, 27 जून (हि.स.)। रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैतूल जिले के दुलारिया गांव के राजेश हिरावे और किशोरीलाल धुर्वे से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने गांव के लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, वैक्सीन सुरक्षित है इसे जरूर लगवाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के दुलारिया गांव के दो ग्रामीणों से बात की। राजेश हिरावे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि ग्रामीण इंटरनेट मीडिया पर वैक्सीन को लेकर फैल रहे भ्रम की वजह से टीका नहीं लगवा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर यह संदेश आ रहा है कि वैक्सीन लगवाने से बुखार आता है, यहां तक कि मौत भी हो जाती है। प्रधानमंत्री ने राजेश हिरावे से कहा कि आप खुद वैक्सीन लगवाइए और ग्रामीणों के बीच इसको लेकर फैल रहे भ्रम को दूर कीजिए। पीएम ने इसी गांव के किशोरीलाल धुर्वे से भी बात की और उन्होंने भी प्रधानमंत्री को वैक्सीन को लेकर फैल रहे भ्रम की जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आप टीका लगवाईए और लोगों के इस भ्रम को दूर कीजिए, उन्होंने यह भी कहा कि आप ग्रामीणों को समझाइये और कोई न माने तो मेरा नाम लीजिए और कहिए कि हमारी उनसे बात हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वैक्सीन सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैंने और लगभग 100 साल की मेरी मां ने भी वैक्सीन लगवाई है और हमें कुछ नहीं हुंआ। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...