mla-paras-jain-appointed-president-of-guru-akhara
mla-paras-jain-appointed-president-of-guru-akhara

विधायक पारस जैन गुरु अखाड़े के अध्यक्ष नियुक्त

उज्जैन, 09 जून (हि.स.)। उज्जैन स्थित श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला में बुधवार को सुबह न्यास की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से संस्था के वरिष्ठ सदस्य केशरसिंह चौधरी को न्यास का संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संस्था के पूर्व अध्यक्ष राधेश्यामजी उपाध्याय का स्वर्गवास हो जाने के कारण विधायक पारस जैन को गुरु अखाड़े का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में रविप्रकाशजी लंगर को संस्था का उपाध्यक्ष व पुरषोत्तमजी टेलर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मुकेश लढ्ढा को न्यास का सचिव एवं संजय पालीवाल को कार्यकारिणी के सदस्य के साथ ही सह सचिव के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोपाल कसेरा, प्रफुल्ल एदलाबादकर, कमल बंगरिया, विनय बाफना, राधेश्याम चौधरी, उमेश वागले एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में गुणेश उपाध्याय, लीलाधर कहार तथा न्यास के शिक्षक गुणेश उपाध्याय के सहायक के रूप में दिलीप बंसोड़े एवं अशोक पंवार को नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में संस्था के दिवंगत सदस्यों राधेश्याम उपाध्याय, चंद्रमोहन गुरु, शांतिलाल बांगर, चक्रवर्ती जोशी, महेश शर्मा (उस्ताद), करण जटिया एवं जीतेन्द्र श्रीवास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in