mass-of-devotees-gathered-in-omkareshwar-queues-continued-till-late
mass-of-devotees-gathered-in-omkareshwar-queues-continued-till-late

ओंकारेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, देररात तक लगी रहीं कतारें

खंडवा/ओंकारेश्वर, 11 मार्च (हि.स.)। जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की नगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। षड्दर्शन संत मंडल संत समाज द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर ममलेश्वर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया गया। प्रातः चार बजे मंदिर खुलते ही शिव भक्तों का दर्शनों के लिए आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा और खबर लिखे जाने तक मंदिर में भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शन के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लगी हुई थीं। महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर के सभी बड़े-छोटे आश्रम के महंत शरद दर्शन संत मंडल के बैनर तले प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महानिर्वाणी अखाड़े में एकत्रित होकर ढोल धमाके के साथ नाचते-गाते मंदिर परिसर पहुंचे। जहां तहसीलदार उदय मंडलोई, थाना प्रभारी शिवराम जमरा ने गर्भ ग्रह में सभी संतो को दर्शन करवाएं। उसके बाद शिव भक्तों का दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान जगह-जगह फलाहारी भंडारों का आयोजन भी हुआ। मंदिर एवं पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था व इंतजाम के चलते दर्शन प्रारंभ हुए। वही बाबा के दरबार 36 घंटे खुले रहेंगे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बड़ी बत्तियां लगाकर पुण्य लाभ लिया। पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट द्वादश ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर ममलेश्वर में शिवरात्रि महापर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात्रि से पहुंचे। मंदिर ब्रह्मा मुहूर्त मे चार बजे मंदिर दर्शन के लिए खोले गए। प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्थाओं के इंतजाम के चलते श्रद्धालु नर्मदा स्नान एवं दर्शन ब्रह्म मुहूर्त में प्रारंभ हुआ। षड्दर्शन संत मंडल ने महानिर्वाणी अखाड़े में एकत्रित होकर ओंकारेश्वर के सभी बड़े-छोटे अखाड़ों के बड़ी संख्या में संत भक्त ढोल ठमाके के साथ भोले-शंभू , भोलेनाथ जय घोष करते हुए बाबा के दरबार पहुंच कर शिव पर जलाभिषेक कर देश प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। ॐ आकार की ओंकार पर्वत की परिक्रमा का लुफ्त भी शिव भक्तों ने उठाया। अनेक अखाड़ों में फलाहारी भंडारी का आयोजन किया गया शिवालयों में महिलाओं ने बत्तियां लगाकर भजन कीर्तन का लाभ लिया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in