back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंडला: निर्माणाधीन पुल से नाले में गिरी कार 12 घंटे बाद मिली

– दो लोग थे कार में सवार, तलाश जारी मंडला, 04 अप्रैल (हि.स.)। मंडला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बबैहा नाले के निर्माणाधीन पुल पर बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया, रविवार को दोपहर में करीब 12 घंटे बाद रेस्क्यू दल ने कार को नाले से बरामद कर लिया है, लेकिन उसमें सवार लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, जबलपुर से मंडला की ओर जा रही एक कार शनिवार रात करीब 10.30 बजे मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बरगी डैम के कैचमेंट क्षेत्र में बबैहा नाले के पुल पर अनियंत्रित हो गई और करीब 30 फीट नीचे नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार के पीछे एक बाइक आ रही थी। बाइक सवार ने कार को नाले में गिरते देख ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। क्षेत्रीय नागरिक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा मौके पर तत्काल पहुुंच गए। रेस्क्यू दल ने अलसुबह 3.00 बजे तक खोज अभियान चलाया, लेकिन कार का पता नहीं चल पाया। इसके बाद रविवार सुबह पुन: खोज अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू दल को कार बरामद हुई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उसमें दो लोग सवार थे, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। मंडला पुलिस के अनुसार, रेक्स्यू दल द्वारा कार क्रमांक, एमपी-20, सीजे 4999 को बाहर निकाल लिया है। कार का एक गेट खुला हुआ था। लेकिन इसमें कोई नहीं मिला है। यह कार टिकरिया थाना क्षेत्र के पदमी निवासी विष्णु प्रधान की बताई गई है। बताया गया है कि कार में दो लोग सवार थे। जिनकी तलाश रेस्क्यू टीम द्वारा की जा रही है। घटना की सूचना के बाद दोपहर एक बजे के करीब परिजन मंडला के नारायणगंज के पदमी गांव से मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि कार में वाहन मालिक विष्णु परधान (वरकड़े) के साथ एक अन्य युवक आदर्श मांडवे सवार थे। अभी दोनों का पता नहीं चल पाया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵